फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शिविर में नहीं पहुंचे कर्मचारी, किसानों का प्रदर्शन

Thu, 08 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
-बलरामपुर के चैनपुर में प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। गैसड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत चैनपुर में बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्तीकरण अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों के न आने से किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन नहीं कर पाए। कर्मचारियों की उदासीनता को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया और लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अरशद खान के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए साधू, मुन्नालाल, मायाराम, शकुंतला, मोहम्मद अली, करीमुल्लाह, मोहम्मद जैश, मोहम्मद खालिद, सईद व अब्दुल मलिक आदि ने कहा कि शिविर में भाग लेने के लिए हम लोग सुबह ही पंचायत भवन आ गए थे। दोपहर तक यहां ग्राहक सेवा केंद्र, बैंक व कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी नहीं पहुंचे। कर्मचारियों के न आने के कारण हम लोग न तो किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन कर पाए और न केवाईसी आदि के बारे में जानकारी ही मिल पाई। कर्मचारियों की उदासीनता के चलते हम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इन लोगों ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

115 गांवों में लगाया जा चुका है शिविर
राजकीय कृषि गोदाम के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गैसड़ी ब्लॉक क्षेत्र के विशुनपुर कला, भोजपुर थारू, जानकीनगर, जैतापुर, भदुवा शंकरनगर, पिपरा, टेंगनहवा व चरनगहिया सहित 115 गांवों में शिविर का आयोजन किया जा चुका है। इन गांवों से 857 किसानों ने सम्मान निधि के लिए आवेदन किया है। 500 किसानों का आवेदन ऑनलाइन फीड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें