फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निर्माणाधीन आईटीआई भवन के लिए मिले 5.16 करोड़

विज्ञापन
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में ​स्थित निर्माणाधीन आईटीआई भवन ।-संवाद
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। आकांक्षी ब्लॉक श्रीदत्तगंज में प्रस्तावित आईटीआई भवन के निर्माण के लिए शासन ने पांच करोड़ 16 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। लंबे समय से लंबित इस परियोजना को बजट मिलते ही फिर गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि आईटीआई के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा हासिल करने में सहूलियत मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन

आईटीआई भवन निर्माण का प्रारंभिक कार्य पहले ही शुरू हो चुका था, लेकिन बजट के अभाव में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई थी। अब धनराशि मिलने पर निर्माण कार्य तेज होने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता वाला भवन तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। सदर विधायक पल्टूराम ने बजट जारी होने पर खुशी जताते हुए कहा कि श्रीदत्तगंज जैसे आकांक्षी ब्लॉक में आईटीआई की स्थापना क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ा अवसर साबित होगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के समय की जरूरत है। आईटीआई खुलने से हमारे जिले के बच्चे बाहर भटकने के बजाय स्थानीय स्तर पर ही रोजगारपरक पाठ्यक्रम पूरा कर सकेंगे। सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।
विधायक ने यह भी बताया कि भविष्य में अन्य व्यावसायिक और कौशल विकास से जुड़ी परियोजनाएं भी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएंगी, ताकि युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप प्रशिक्षण और रोजगार प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें