95.4 प्रतिशत अंक पाकर अभिजात्य अव्वल
बलरामपुर। सीबीएसई 12वीं के अभिजात्य मिश्र ने 95.4 प्रतिशत अंक अर्जित करके जिले के मान बढ़ाया है। शनिवार को सीबीएसई 12वीं का परिणाम आते ही परिक्षार्थियों के चेहरे खुशी से झूम उठे।
जिले के सीबीएसई 12वीं में करीब 94 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। जिले में सीबीएसई 12वीं की दो केंद्रों केंद्रीय विद्यालय व सेंट जेविर्स स्कूल में परीक्षा कराई गई थी।
केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज अस्थाना ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में 57 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। केंद्रीय विद्यालय में अभिजात्य मिश्र ने सर्वाधिक 95.4 प्रतिशत अंक अर्जित किया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य जीके मिश्र ने बताया कि 12वीं में 42 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें सभी परीक्षार्थी पास हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में अमन कुमार जायसवाल ने सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य डा. नितिन शर्मा ने बताया कि सीबीएसई 12वीं में 115 के सापेक्ष 110 परीक्षार्थी पास हुए हैं। कामर्स की छात्रा मिताली अग्रवाल ने सेंट जेवियर्स स्कूल में सर्वाधिक 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डा. एमपी तिवारी ने बताया कि 12वीं में 41 में से 40 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें 35 परीक्षार्थी पास हुए हैं। पायनियर पब्लिक स्कूल में क्षितिज प्रकाश श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
शारदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार कांडपाल ने बताया कि 12वीं में 55 में से 50 परीक्षार्थी पास हुए हैं जिसमें अमित कुमार वर्मा ने 83.4 प्रतिशत सर्वाधिक अंक अर्जित किया है। एमजे एक्टिविटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य सचिन मदान ने बताया कि 12वीं में 36 में से 30 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
अब्बास हैदर ने स्कूल में 85 प्रतिशत सर्वाधिक अंक अर्जित किया है। छात्रों के सफल होने पर प्रबंध निदेशक सुयश आनंद, संयुक्त निदेशक सुजाता आनंद, सचिव एसपी आंनद, समीर रिजवी, चेयरमैन पराग बोस, निदेशिका सुदीपा बोस व समीर रिजवी आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।