फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मबाइल पर बात न करने से नाराज लोगों ने परिवार पर बोला धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर बात न करने से नाराज लोगों ने परिवार पर बोला धावा
विज्ञापन

घर में घुसकर 9 लोगों को पीटकर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। थाना बलरामपुर देहात अंतर्गत खमौवा गांव में दबंग भाइयों ने मोबाइल पर बात न करने से नाराज होकर परिवार पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर दोनों भाइयों ने 9 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस द्वारा दोनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

खमौवा निवासी अहमद हसन ने बताया कि गांव के इमाम अली व उनके भाई तूफान ने मेरे बेटे शहबान अली द्वारा मोबाइल पर बात न करने से नाराज होकर घर पर धावा बोल दिया। इन लोगों ने घर में घुसकर दिलदार को ऐसा मारा की उसका दांत टूट गया। साफिया को पीटकर बेहोश कर दिया। दोनों भाइयों की मारपीट में लग्गड, सरथोल व सुशीला सहित 9 लोग घायल हो गए हैं। गांव वालों के जुटने पर इमाम अली को पकड़ लिया गया तथा तूफान मौके से फरार हो गया। थानध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें