फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जलकर राख हुईं 50 झोपड़ियां

Sat, 27 Apr 2024 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा से सटे सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के पास स्थित लंबीकोहल गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 50 लोगों की झोपड़ियां व घास-फूस के आशियाने जलकर राख हो गए। अग्निकांड में 38 बकरियां जलकर मर गईं। एक भैंस भी झुलस गई। अग्निशमन टीम ने पुलिस व ग्रामीणों के साथ मिलकर कई घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

लंबीकोहल निवासी हिदायतुल्ला ने बताया कि शनिवार दोपहर उनके फूस के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फिरोज, जुबेर, तैय्यब, सुहेल, जुनेद, उबेद, मुजीम, हनीफ, हाशिम, ईशम, अजीम, वकील, शकील, इरफान, साजिद, अब्दुल सलाम, अजीज, सुभान, मुनीर, आदिल, जलील, रफीउल्ला, जमील, नईम, मोहर्रम अली, मुबारक, अब्दुल हमीद, हकीम, इस्लाम अली, रूस्तम, ननकऊ, अकबाल, सलामन, अब्दुल वाहिद, ताहिर, रईस, आमिर, अब्दुल हक, अब्दुल रहमान व नसीम सहित 50 लोगों के छप्पर व फूस के घरों को चपेट में ले लिया।
मुहर्रम अली की 11, कमरूनिशा की 25 व मुबारक की दो बकरियां जलकर मर गईं। अकरम की एक भैंस झुलस गई। प्रधान प्रतिनिधि विजयपाल यादव की सूचना पर पुलिस व अग्निशमन टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। मगर तब तक उक्त सभी लोगों की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। हलका लेखपाल महावीर नाथ ने क्षति का आंकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


15 बीघा गेहूं व गन्ना जलकर राख
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में शनिवार को लगी आग में 15 बीघा गेहूं व गन्ना की फसल जलकर राख हो गई। ग्राम पंचायत बारम के मजरा कोहेनिया में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें संतोष कुमार, राजेश कुमार व लवकुश की पांच बीघा गेहूं और विंद कुमार की पांच बीघा गन्ना की फसल जल गई। इसी कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में अब्दुल वदूद की पांच बीघा गन्ना की फसल जल गई। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने पर तत्काल मिलेगी मदद
अग्निकांड की रिपोर्ट संबंधित उपजिलाधिकारियों को तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट आने पर पीड़ितों को तत्काल मदद मुहैया कराई जाएगी।
-प्रदीप कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें