फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 बैंक कर्मियों सहित 50 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही के कारण जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है। मंगलवार को एसबीआई के छह कर्मचारियों सहित जिले में 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जिले के रेलवे एवं बस स्टेशनों पर बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की नियमित जांच की जा रही है।
मंगलवार को जिले में 50 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मंगलवार को आई कोविड रिपोर्ट में एसबीआई बलरामपुर के 6 एवं चीनी मिल बलरामपुर के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर नगर क्षेत्र के भगवतीगंज बाजार में 9, पूरब टोला बलरामपुर व जैतापुर गैसड़ी में तीन-तीन, नई बस्ती बलरामपुर व महराजगंज कौवापुर में दो-दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला सरायफाटक, नई बाजार, मेजर चौराहा, तुलसीपार्क, श्याम बिहार कालोनी, पुरैनिया तालाब, सिविल लाइन, तुलसीपुर ब्लाक के इंडवा महदेइया महराजगंज, गुजरपुरवा बलरामपुर, नई बाजार पुरवा तुलसीपुर, जैतापुर गैसड़ी, महराजगंज कौवापुर, गांधीहर गैड़ास बुजुर्ग, बालपुर रतनपुर, पचपेड़वा, पीसीएल कालोनी पचपेड़वा, वैरागीपुरवा तुलसीपुर, मटियारी बलरामपुर, रतनपुर व तुलसीपुर में एक-एक व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों में लक्षण न होने पर उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कोरोना पॉजिटव कुल केस की संख्या 2732 हो गई है। जिले में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 322 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें