फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अज्ञात कारणों से लगी आग में 50 बीघा फसल जली

विज्ञापन
बलरामपुर के जहंदरिया गांव में खेत में लगी आग से जली फसल।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर/सादुल्लाहनगर/गौरा चौराहा। जिले के चार अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में करीब 50 बीघे गेहूं और गन्ने की फसल सहित पांच घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया। हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन

गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जहंदरिया गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब 3.30 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गांव के इरफान अहमद, अशफाक अहमद, फरहान अहमद, फैजान अहमद, आफताब अहमद, मेहताब अहमद व नानमूद आदि किसानों की करीब 40 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कोतवाली नगर क्षेत्र में तुलसीपुर रोड स्थित पियरा गांव में कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणों से लगी आग में सालिक राम, अशोक वर्मा, सत्तू, देवी प्रसाद व विजय का घर चपेट में आ गया। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर गोंडा रोड स्थित सिरसिया गांव में भागीरथी, गौतम, राम खेलावन व रामनरेश के गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से करीब पांच बीघा गन्ना पूरी तरह जल गया। इसी तरह सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऐदहा में भी दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में चार बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित सिराजुद्दीन, राजकुमार विश्वकर्मा, श्रवण कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि आग सिराजुद्दीन के खेत से अचानक भड़की और देखते ही देखते आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल सुनील कुमार ने क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें