फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने वाले 43 पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कोविड प्रोटोकाल के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस कर्मियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कोरोना से जंग जीतने वाले 43 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित है। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की दर अधिक होने के साथ-साथ मृत्यु दर भी अधिक रही है।
कोरोना के संक्रमण से पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी भी अछूते नहीं रहे। ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए तमाम पुलिस कर्मी भी कोरोना से संक्रमित हो गए लेकिन बुलंद हौसलों तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के कारण अधिकांश लोग स्वस्थ भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें