फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मतदाता सूची से 43 जीवित वोटरों के नाम कटे, आक्रोश

विज्ञापन
बलरामपुर के गोड़वा गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण ।-संवाद
विज्ञापन
ललिया। ग्राम पंचायत गोड़वा में 43 जीवित वोटरों के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पंचायत भवन में सोमवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर मतदाता सूची को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालमनि यादव के नेतृत्व में नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि मतदाता सूची में मृतकों, शादीशुदा बेटियों व बाहरी लोगों के नाम अभी भी दर्ज हैं। वहीं, गांव के 43 जीवित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। क्रमांक संख्या 149 पर पहले अशोक कुमार का नाम सूची में दर्ज था। अब मृत दिखाकर उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। क्रमांक संख्या 440 पर अनीता, 447 पर मानबहादुर व 666 पर बाऊर का नाम पहले सूची में दर्ज था। इन्हें मृत दिखाकर सूची से हटा दिया गया है। बूथ लेवल अधिकारी जिलाजीत यादव ने जांच के दौरान सूची से 168 नाम हटाए गए थे। जीवित लोगों के नाम कैसे कट गए, इसकी जानकारी नहीं है। सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्त ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
सूची में एक ही मतदाता का नाम कई बार आया, आक्रोश

- ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाकर की जांच व कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज तराई। ग्राम पंचायत महराजगंज तराई के वार्ड संख्या 10 व 11 में एक ही मतदाता के नाम सूची में कई बार आ गया है। इससे मतदाताओं में भ्रम की स्थिति बन गई है। वोटर लिस्ट में 100 से अधिक वोटरों का नाम सूची में एक से अधिक बार प्रकाशित है। सूची में नाम सही कराने के लिए लोग भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की हे।
विज्ञापन

ग्रामीण शफीक अहमद, मोहम्मद अफजाल, आफताब आलम, अब्दुल्ला मास्टर, मोहम्मद शमीम, राजकुमार, राकेश, राजू, विनोद व अमित आदि ने सूची को लेकर बूथ पर प्रदर्शन किया। कहा कि हम लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई है। वोटरों के नाम सूची में कई बार छपे हैं। इन लोगों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। तहसीलदार तुलसीपुर याेगेंद्र सरन शाह ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें