फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर समेत 42 एसआई का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ-साथ कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए जिले की पुलिसिंग में भारी फेरबदल किया गया है। एक इंस्पेक्टर समेत 42 सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया गया है। तीन सब इंस्पेक्टरों को लाइन हाजिर भी किया गया है।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार को बताया कि हरैया थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार यादव को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। प्रभारी यातायात एसआई सुरेश वर्मा को हरैया थाने की कमान सौंपी गई है। अभिसूचना कार्यालय के एसआई सरताज मिश्र को प्रभारी यातायात बनाया गया है। महिला एसआई अनुपमा त्यागी को कोतवाली नगर से हटाकर महिला थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एसआई किसलय मिश्र को कोतवाली नगर के पीपल तिराहा चौकी से हटाकर बलुहा पुलिस चौकी का प्रभार दिया गया है। बलुहा के चौकी प्रभारी चंद्रपाल यादव को गैसड़ी थाने में, महिला थाने की सब इंस्पेक्टर ममता यादव को पीपल तिराहा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

पूरब टोला चौकी प्रभारी दीनानाथ सागर को कोतवाली नगर, पुलिस लाइन के एसआई शैलेंद्र यादव को पूरब टोला चौकी, एसआई दिनेश को भगवतीगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से एसआई जितेंद्र सिंह को कोतवाली देहात का एसएसआई, कोरोना सेल के एसआई सर्वेश सिंह को कोतवाली देहात, मथुरा बाजार चौकी प्रभारी सुनील कुमार पाल को हरिहरगंज चौकी, पुलिस लाइन के एसआई परमानंद चौहान को थाना गौरा चौराहा, गैड़ास बुजुर्ग चौकी प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार को कोतवाली देहात, उतरौला कोतवाली के एसआई विंदेश्वरी प्रसाद यादव को मथुरा बाजार पुलिस चौकी का जिम्मा दिया गया है।
श्रीदत्तगंज चौकी प्रभारी शशि प्रताप सिंह को गैड़ास बुजुर्ग चौकी, उतरौला कोतवाली के एसआई रामसुभग दूबे को श्रीदत्तगंज चौकी का प्रभार दिया गया है। महदेईया चौकी के सैय्यद खादिम सज्जाद को उतरौला कोतवाली, उतरौला कस्बा के पवन कुमार कनौजिया को महदेईया चौकी, कोतवाली गैसड़ी के कृपाराम यादव को पुलिस लाइन, कोतवाली जरवा के संतोष सिंह को बघेलखंड चौकी, बघेलखंड चौकी के रमन कुमार वर्मा को कोतवाली जरवा, पुलिस लाइन के हरेकृष्ण उपाध्याय को सादुल्लाहनगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
सादुल्लाहनगर थाने के अजय कुमार पांडेय को मजगवां चौकी, पुलिस लाइन के अरुण कुमार गौतम को ललिया थाना, हरैया के राम आशीष को ललिया थाना, जैतापुर चौकी के कमला प्रसाद चौधरी को जरवा कोतवाली, गौरा चौराहा के उपेेंद्र यादव को सादुल्लाहनगर, सादुल्लाहनगर के सुरेश कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है।
पुलिस लाइन के राजमन यादव को गौरा चौराहा, कुलदीप त्रिपाठी को जैतापुर चौकी, श्रवण कुमार वर्मा को हरैया थाना, रमेश चंद्र उपाध्याय को रेहरा बाजार, जगतराम मौर्य को ललिया थाना, रामबचन को थाना महराजगंज तराई, मूलचंद को तुलसीपुर थाना, राम कुमार यादव को पचपेड़वा थाना, संतोष कुमार को कोतवाली नगर, अवधराज प्रसाद को कोतवाली नगर, सत्य प्रकाश चाहक को तुलसीपुर थाना, अजय कुमार मौर्य को कोतवाली देहात से पुलिस लाइन और अजीत त्रिपाठी को भगवतीगंज चौकी से नंदमहरा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें