फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये के नशीले पदार्थो के साथ दो तस्करों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ के नशीले पदार्थों के साथ दो तस्करों को दबोचा
विज्ञापन


बलरामपुर। देहात थाने की पुलिस ने एक करोड़ रुपये के नशीले पदार्थो के साथ दो तस्करों को धर दबोचा है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

एसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना देहात संतोष कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर फुलवरिया बाईपास खगईजोत मोड़ के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दो तस्करों के पास 400 ग्राम मार्फीन बरामद की गई। तस्करों की पहचान देहात थाना क्षेत्र के खगईजोत निवासी छोटकन्न तथा दुल्हिनपुर निवासी कल्लू वर्मा के रुप में हुई है।
विज्ञापन


दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान एसआई सुरेश सिंह, चंद्रहास सिंह, दुर्गेश सिंह, रोहिता शुक्ला, जय प्रकाश सिंह, अखिलेश कुमार, हरिओम कुशवाहा व मनोज सिंह आदि पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें