फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव में उम्मीदवारों के सभी नामांकन पत्र वैध

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव में उम्मीदवारों के सभी नामांकन पत्र वैध
विज्ञापन


बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में आरओ व एआरओ की जांच में सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध मिले हैं। जिले के दो ग्राम प्रधान पदों पर 12 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया है। तीन बीडीसी व 28 सदस्य सीटों पर एकल नामांकन दाखिल हुए हैं।

जिले में मात्र दो ग्राम प्रधान सीटों पर 22 फरवरी को वोटिंग कराई जाएगी। 15 फरवरी को नाम वापसी व प्रतीक चिन्ह आवंटित होने के बाद तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम अरुण कुमार शुक्ल ने मंगलवार को बताया कि जिले के गैसड़ी, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार, तुलसीपुर, श्रीदत्तगंज, सदर, पचपेड़वा व हरैया सतघरवा ब्लॉकों में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव कराया जा रहा है।

दो ब्लॉकों में बीडीसी के तीन व ग्राम प्रधान के दो तथा आठ ब्लॉकों के ग्राम पंचायत सदस्य के 30 सीटों पर उप चुनाव कराए जा रहे हैं। गैसड़ी ब्लॉक में एक ग्राम प्रधान पद पर नौ तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक में एक ग्राम प्रधान पद पर दाखिल किए गए सभी तीन नामांकन पत्र वैध मिले हैं।

गैसड़ी ब्लॉक में दो व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में एक बीडीसी पद पर एकल नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर गैसड़ी ब्लॉक में छह के सापेक्ष पांच, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में दो, रेहरा बाजार ब्लॉक में तीन, तुलसीपुर ब्लॉक में आठ, पचपेड़वा ब्लॉक में एक तथा हरैया सतघरवा ब्लॉक में छह सीटों पर एकल नामांकन दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन


सदर ब्लॉक में एक मात्र ग्राम पंचायत सदस्य पद पर कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए गए हैं। आरओ व एआरओ की जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। 15 को नाम वापसी व प्रतीक चिह्न आवंटन के बाद 22 को उप चुनाव होगा। 24 को मतगणना कराकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें