फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शिक्षक के सहारे हो रहा राजकीय स्कूल का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक शिक्षक के सहारे हो रहा राजकीय स्कूल का संचालन
विज्ञापन

-अंगेजी, विज्ञान व गणित की बिना शिक्षक के हो रही पढ़ाई
गैसड़ी-बलरामपुर। स्थानीय बाजार में संचालित राजकीय इंटर कालेज का हाल बदहाल है। कालेज में शिक्षकों का भारी टोटा है। विद्यालय में केवल प्रभारी प्रधानाचार्य व एक प्रवक्ता तैनात हैं। गणित, विज्ञान व अंग्रेजी की शिक्षा बिना शिक्षक के ही ज्ञान बांटा जा रहा है। सभी क्लास के छात्र-छात्राओं को एक साथ बैठाकर सभी विषयों को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

विदित हो कि राजकीय इंटर कालेज गैसड़ी में कक्षा 6 से लेकर 12 तक कुल 136 छात्र पंजीकृत हैं। विद्यालय में प्रधानाचार्य के अलावा केवल एक शिक्षक तैनात हैं। गणित, विज्ञान व अंग्रेजी आदि विषय का कालेज में कोई शिक्षक ही नहीं है। कालेज में शिक्षकों के 19, क्लर्क के 2 तथा चपरासी के 4 पद खाली हैं। वर्तमान समय में विद्यालय में कोई क्लर्क व चपरासी तैनात नहीं है। कालेज में सभी क्लास के विद्यार्थियों को एक साथ बैठाकर पढ़ाना शिक्षकों की मजबूरी बन गई है। अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। नाम बड़े दर्शन छोटे वाली कहावत इस कालेज में पूरी तरह से चरितार्थ हो रही है। कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य ध्रुव अंबेडकर ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से एक शिक्षक को शिक्षण कार्य के लिए तैनात किया है। कालेज में शिक्षकों व अन्य कर्मियों की कमी से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें