फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ईवीएम की तर्ज पर होगी बोर्ड के प्रश्न पत्रों की सुरक्षा निगरानी

Mon, 29 Jan 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 64 परीक्षा केंद्रों पर 22 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के दौरान प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके लिए चुनाव में इस्तेमाल आने वाली ईवीएम की तर्ज पर ही बोर्ड के प्रश्न पत्रों की सुरक्षा निगरानी होगी। परीक्षा केंद्रों पर बने जिस स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्र रखें जाएंगे, उसकी निगरानी के लिए नाइट विजन कैमरे के साथ ही 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल का पहरा भी रहेगा।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रधानाचार्य कक्ष से अलग एक सुरक्षित कक्ष को स्ट्रांग रूम के बतौर तैयार कराया गया है। इसमें दो अलग-अलग आलमारियों की व्यवस्था होगी। पहली डबल लॉक युक्त आलमारी में परीक्षा से पहले प्रश्न पत्रों को रखने की व्यवस्था होगी। दूसरी आलमारी में बचे प्रश्नपत्रों व बंडल स्लिप को रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम एवं इसमें रखी आलमारियों की डीवीआर की रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिनों की होगी।
परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचने पर उनके स्ट्रांग रूम की रिकार्डिंग व संपूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र के परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग कम से कम छह महीने तक सुरक्षित रखनी होगी। जिसे आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड को उपलब्ध कराना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि केंद्रों की निगरानी के सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। परीक्षा की शुचिता को कायम रखने के लिए इस बार प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें