फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 40 ने छोड़ी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, 176 परीक्षार्थी हुए शामिल

Tue, 02 Jun 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-35-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन

विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2026 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन यह परीक्षा तीन पालियों में आयोजित हुई। इस दौरान परीक्षा में 176 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि अनुपस्थित रहे 40 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।



केंद्राध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि परीक्षा दो से छह जून तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह आठ बजे से 10.30 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक तथा तृतीय पाली की परीक्षा शाम चार बजे से 6.30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा महाविद्यालय के बीसीए कंप्यूटर लैब में ऑनलाइन माध्यम से कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पाली में 72 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में 72 के सापेक्ष 59, द्वितीय पाली में 59 तथा तृतीय पाली में 58 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस प्रकार पहले दिन कुल 176 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा के पहले दिन जिला नोडल अधिकारी डॉ. सनत कुमार पांडेय एवं पर्यवेक्षक अजय प्रताप मौर्य ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, स्ट्रेटजिक मजिस्ट्रेट के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पाठक ने भी परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें