बलरामपुर। जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी ने दीवानी न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। सिविल जज सीनियर डिवजीन/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अतुल कुमार नायक ने बताया कि लोक अदालत में निस्तारण के लिए कुल 42,056 वाद नियत किए गए थे, जिनमें 39,429 वादों का निस्तारण हुआ। इनमें न्यायालयों में 6904 वाद नियत थे, इनके सापेक्ष 6318 वादों का निस्तारण हुआ।30 लाख नौ हजार 710 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। एमएसीटी न्यायालयों में एक करोड़ 50 लाख 78 हजार 159 रुपये प्रतिकर प्रदान किया गया। न्यायालयों में एक करोड़ 69 लाख 25 हजार 220 रुपये के आदेश हुए। राजस्व न्यायालयों में राजस्व के 852, स्टांप के 33, फौजदारी के 441 व अन्य के 999 वाद नियत किए गए, सभी का निस्तारण हो गया। राजस्व न्यायालयों में प्रीलिटिगेशन स्तर पर 29 हजार 827 वाद नियत थे, जिसमें सभी का निस्तारण हुआ। बैंक रिकवरी में 1000 मामले नियत थे, जिसमें 959 का निस्तारण हुआ। सभी राजस्व न्यायालयों में 35,152 वाद नियत किए गए, जिसमें 33,111 वाद निस्तारित कराए गए गए।