फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 एएनएम का दो दिन का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा सीएचसी अधीक्षक डॉ. मिथिलेश कुमार ने बुधवार को सभागार में शासन स्तर से संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान खामियां पाए जाने पर 34 एएनएम का दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्र से संबंधित सभी एएनएम से रिपोर्ट मांगी थी। समीक्षा में सभी एएनएम की परिवार कल्याण व आयुष्मान भारत कार्ड की स्थिति काफी खराब पाई गई। इस पर सभी 34 एएनएम का दो दिन का वेतन काटने के साथ ही तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने तथा कार्य में सुधार नहीं लाने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बैठक में तुलसीदास तिवारी, अनीस अहमद, मोहसिन, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें