गैैसड़ी (बलरामपुर)। नगर पंचायत गैसड़ी के भाजपा प्रत्याशी मदन जायसवाल ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत चुनाव में साजिश कर चुनाव को प्रभावित करने का षड़यंत्र रचा गया।
भाजपा प्रत्याशी ने जारी बयान में कहा कि चुनाव को प्रभावित करने की साजिश के तहत फर्जी अपहरण का वीडियो बनाकर वायरल किया गया। कहा कि उनकी पत्नी, जो पैरालिसिस का शिकार हैं, मतदान के दिन लठावर में उन्हें धमकी दी गई।
आरोप लगाया कि टिकट मिलते ही उनके करीबियों को धमकी दी गई। मतदान के एक दिन पहले लाभ पाने के उद्देश्य से सोची समझी साजिश के तहत हंगामा किया गया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसपी केशव कुमार ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी की सुरक्षा में पुलिस कर्मी तैनात किया गया है। अन्य आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।