फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से वोटरों को जोड़ने का चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मतदाता सूची से जिले के वोटरों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। एक से 31 अगस्त तक जिले भर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। डीएम कृष्णा करुणेश ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2020 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। एक से 31 अगस्त तक जागरूकता कार्यक्रम, एक से 9 सितंबर तक डोर टू डोर बीएलओ के जाने का अभियान चलाया जाएगा।
डोर टू डोर अभियान में बीएलओ सभी से जरूरी दस्तावेज जुटाएंगे। 15 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। एडीएम अरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि एक जनवरी 2020 तक 18 वर्ष पूरी होने वाले व उससे अधिक आयु के जो मतदाता नहीं है। प्रारूप 6 भरकर वोटर लिस्ट में नाम शामिल करा सकते हैं।
विज्ञापन

बीएलओ को फोटो, निवास व जन्म तिथि प्रमाण पत्र की छायाप्रति देनी होगी। संबंधित तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, मतदाता पंजीकरण केंद्र व जिला निर्वाचन कार्यालय में भी जमा कराया जा सकता है। डीएम व एडीएम ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपील की है कि पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें