फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू के अवैध खनन पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू के अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
विज्ञापन


बलरामपुर। बालू के अवैध खनन पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार की भोर में राप्ती के कोड़री घाट पर लाव-लश्कर के साथ छापा मारा।

राप्ती नदी के बालू का अवैध खनन करते हुए 17 वाहनों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दबोच लिया है। सभी वाहनों को सीज कर देहात थाने की पुलिस अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष ने बुधवार की भोर में खनन निरीक्षक सुखेन्द्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक देहात थाना जितेन्द्र बहादुर सिंह के साथ राप्ती नदी के कोड़री घाट पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान बालू का अवैध खनन करते हुए मौके से दो ट्रक, चार ट्रैक्टर ट्रॉली, दो ट्रॉली तथा नौ बैलगाड़ियों को दबोच लिया। बालू भरे सभी वाहनों को देहात थाने में सीज कर दिया गया है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक देहात थाना ने बालू का अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें