बलरामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में मंगलवार को 31 शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए। इनमें 27 प्रधानाध्यापक और चार सहायक अध्यापक शामिल हैं। एक साथ बड़ी संख्या में शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत में परिषदीय विद्यालयों को शिक्षकाें की कमी से जूझना पड़ सकता है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ल ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा जीवन का स्वाभाविक चरण है, जिससे प्रत्येक शिक्षक और कर्मचारी को गुजरना पड़ता है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वालों में प्रधानाध्यापक सुप्यारी देवी, देव नारायण, फारूक अहमद खान, तजम्मुल हसन, आदित्य नारायण पाल, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव, मसूद अहमद, खुर्शीद अली मंजारी, राधिका देवी, मोहम्मद मुस्तकीम खान, रामदेव, शाह आलम, जीवधन, बृज बिलास सिंह, पवन कुमार, अब्दुल माजिद, जगमोहन, कुदरत अली, सैय्यद अब्दुल बारी, छेदीराम, रेखारानी श्रीवास्तव, अतीउल हक, इसरार अहमद खान, रामरूप यादव, लक्ष्मी प्रकाश व मोहम्मद इशरक अहमद खान शामिल हैं। वहीं सहायक अध्यापक कृष्णा गुप्ता, अतीकुल हसन, शमीम अहमद और तृप्ति वर्मा भी सेवानिवृत्त हुए हैं।