फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अध्यक्ष पद के लिए 31 लोगों ने किया नामांकन

Mon, 17 Apr 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन के छठे दिन रविवार को विभिन्न पार्टियों व निर्दलीय समेत कुल 31 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। जबकि सदस्य पद के लिए 169 लोगों ने पर्चा भरा है। इस दौरान नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट में बलरामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन कराया गया। यहां बसपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शाबान अली ने नामांकन किया। जबकि निवर्तमान चेयरमैन किताबुन्निशा समेत सात अन्य प्रत्याशियों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। बलरामपुर में सभासद पद के लिए 30 नामांकन हुए।


उतरौला में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी सविता गुप्ता व बसपा प्रत्याशी राजा भारती सहित तीन लोगों ने अध्यक्ष एवं 45 लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन किया। नगर पंचायत तुलसीपुर में अध्यक्ष पद के पांच व सभासद के 16, पचपेड़वा में अध्यक्ष के नौ व सदस्य के 45 तथा नगर पंचायत गैसड़ी में अध्यक्ष पद के सात व सभासद के 33 दावेदारों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान सभी स्थलों पर पुलिस कर्मी मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन






करोड़ों की मालकिन हैं भाजपा समर्थित प्रत्याशी
उतरौला नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी सविता करोड़ों की मालकिन हैं। उनके पास चल-अचल संपत्ति के रूप में एक करोड़ 16 लाख 65 हजार रुपये हैं। बलरामपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले बसपा प्रत्याशी शाबान अली के पास चल संपत्ति के रूप में दो लाख 41 हजार 595 रुपये तथा अचल संपत्ति के रूप में 92 लाख रुपये का एक आवासीय मकान, एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा एक चार पहिया वाहन है। इनके ऊपर किसी प्रकार का कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। इनके नाम एक लाइसेंसी असलहा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें