फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निपुण असेसमेंट टेस्ट में 30,650 को ए प्लस ग्रेड

Tue, 31 Oct 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निपुण असेसमेंट टेस्ट का परिणाम सोमवार की शाम को जारी हुआ। यह असेसमेंट टेस्ट दो स्तर पर हुआ था। इसमें कक्षा एक से तीन व कक्षा चार से आठ तक की परीक्षाएं हुई थी। कक्षा एक से तीन में जिले के पंजीकृत 95,958 में से 77,286 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि कक्षा चार से आठ में पंजीकृत 1,55,850 में 1,19,834 छात्र शामिल हुए। परिणाम में कक्षा एक से तीन तक के 15,852 छात्रों व चार से आठ तक के 14798 ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर ए प्लस ग्रेड हासिल किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कक्षा एक से तीन तक में एक प्लस के अलावा ए ग्रेड में 12799, बी में ग्रेड 22034, सी ग्रेड में 12154, डी ग्रेड में 5208 तथा ई ग्रेड में 9139 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।इसी तरह कक्षा चार से आठ के एक प्लस के अलावा ए ग्रेड में 29684, बी में ग्रेड 30699, सी ग्रेड में 16064, डी ग्रेड में 11020 तथा ई ग्रेड में 17569 छात्र शामिल हैं। यह जानकारी सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा राम सागर पति त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें