बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग स्थित नहर में उगी झाड़ी।-संवाद
बलरामपुर। जिले की 13 नहरों की सिल्ट सफाई पर 30 लाख रुपये खर्च करने की योजना तैयार की गई है। नहरों की सिल्ट सफाई होने से एक लाख से अधिक किसानों को बेहतर ढंग से सिंचाई सुविधा मिलेगी। विभाग जल्द ही नहरों की सिल्ट सफाई का अभियान शुरू करेगा।
सदर तहसील की सेखुइया माइनर में करीब 10 किलोमीटर लंबाई में सिल्ट सफाई व स्क्रैपिंग के कार्य पर 2.78 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। भगौतापुर माइनर में करीब नौ किलोमीटर की सिल्ट सफाई पर 2.38 लाख रुपये खर्च होंगे। सदर व उतरौला तहसील से होकर निकलने वाली गरीबनगर माइनर की 6.5 किलोमीटर लंबाई तक सिल्ट सफाई होगी, इसपर 1.66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। धुसवा माइनर की 6.6 किलोमीटर तक सिल्ट सफाई पर 1.76 लाख रुपये व बैशडीह माइनर की 4.2 किलोमीटर लंबाई में सिल्ट सफाई पर 1.08 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
उतरौला रजबाहा की 5.8 किलोमीटर लंबाई में सिल्ट सफाई और अन्य कार्य पर 2.70 लाख रुपये, आठ से 20 किलामीटर तक 5.73 लाख रुपये और 20 से 37.2 व 38 से 41 किलोमीटर के मध्य सिल्ट सफाई पर 9.84 लाख रुपये खर्च होंगे। हुसैनाबाद रजवाहा के तीन स्थानों पर 20 किलोमीटर लंबाई में सिल्ट सफाई पर 4.74 लाख रुपये, दिलावलपुर रजवाहा के तीन स्थानों पर 10 किलोमीटर लंबाई में सिल्ट सफाई पर 3.04 लाख रुपये और उदयपुर रजबाहा के तीन स्थानों पर आठ किलोमीटर लंबाई में सिल्ट सफाई पर 1.94 लाख रुपये खर्च करने की योजना तैयार की गई है। इटईरामपुर रजबाहा के दो स्थानों पर करीब सात किलोमीटर लंबाई में सिल्ट सफाई पर 3.35 लाख रुपये व सिरसिया रजबाहा के दो स्थानों पर चार किलाेमीटर लंबाई में सिल्ट सफाई कराने पर 1.08 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। (संवाद)
रबी की सिंचाई में मिलेगा लाभ
नहरों के माइनर में सिल्ट सफाई कराने की तैयारी की जा रही है। इससे किसानों को रबी की फसलों में सिंचाई का लाभ मिलेगा।
-परवेज आलम, एक्सईएन सरयू नहर खंड 4