गैसड़ी (बलरामपुर)। मतदान के एक दिन पहले रात में हुए विवाद के मामले में शनिवार की रात पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। इसमें निर्दल प्रत्याशी के भाई समेत पांच नामजद व 25 अन्य को आरोपी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक रामकुमार वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि तीन मई की रात उन्हें गैसड़ी में हंगामे के बारे में जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग हंगामा करते रहे। रास्ता जाम करने का प्रयास करते हुए पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस मामले में अब निर्दल प्रत्याशी के भाई रवि वर्मा समेत पांच नामजद व 25 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।