फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 29 हजार वृद्धावस्था पेंशनरों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पात्रों को ही योजना का लाभ मिले, इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में वृद्धापेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन होगा। यह सत्यापन 25 मई तक होगा। ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्र में उपजिलाधिकारी पेंशनरों का सत्यापन करेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि जिले में कुल 29 हजार 793 वृद्धापेंशन के लाभार्थी हैं।
विज्ञापन

इनका सत्यापन शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही जीरो पावर्टी अभियान से जिले के 4641 वृद्धजन चिह्नित किए गए हैं। इसी तरह महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना के 66 आवेदक तथा दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग पेंशन योजना के छह आवेदकों का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें