फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में 286 परीक्षार्थी हुए शामिल

Tue, 28 Jul 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में परीक्षा का निरीक्षण करती डीआईओएस ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा मंगलवार को जिले के एमपीपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 297 परीक्षार्थियों में से 286 ने परीक्षा दी, जबकि 11 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि परिषद एवं शासन की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया गया।

पहली पाली में आयोजित हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 94 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 91 ने परीक्षा दी, जबकि तीन अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में आयोजित इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में 203 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 195 परीक्षा में शामिल हुए और आठ अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के प्रत्येक चरण की सतत निगरानी की गई तथा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें