फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कमियां मिलने पर 26 वाहनों का चालान

Tue, 28 Oct 2025 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कमियां मिलने पर 26 वाहनों का चालान किया गया। वाहन स्वामियों पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत भी दी गई है।
विज्ञापन

एआरटीओ बृजेश ने बताया कि सड़क हादसों को कम करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यात्री कर अधिकारी प्रेमचंद्र के नेतृत्व में गठित मिशन शक्ति की टीम ने रोडवेज बस अड्डा व झारखंडी रेलवे स्टेशन पर वाहन चालकों को जागरूक करने का अभियान चलाया। चार पहिया वाहनों के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म हटवाई गई।
वाहनों से हूटर व प्रेशर हॉर्न भी हटवाए गए। बाइक पर मानक से अधिक सवारी बैठाने वालों पर कार्रवाई की गई। सड़क हादसों से बचाव के लिए वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। कमियां मिलने पर वाहनों का चालान करने के साथ ही स्वामियों पर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें