फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 26 बच्चों के कटे होंठ व तालू का होगा मुफ्त ऑपरेशन

Sat, 25 Feb 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के साजिदा हास्पिटल में शनिवार को बच्चे की जांच करते चिकित्सक।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौलानगर के साजिदा हाॅस्पिटल में स्माइल ट्रेन संस्था की तरफ से शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कटे होंठ व तालू वाले 26 बच्चों का पंजीकरण व जांच की गई।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन करते हुए क्षेत्राधिकारी उदयराज सिंह ने कहा कि ये पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मददगार साबित होगी। डॉ. मिलन व डॉ. पार्थ गौर ने बताया कि कटे होंठ के ऑपरेशन के लिए बच्चे की उम्र तीन से छह माह के बीच होनी चाहिए। कटे तालू के ऑपरेशन के लिए बच्चों की उम्र नौ से 12 माह के बीच होनी चाहिए।
शिविर में कटे होंठ व तालू वाले 26 बच्चों का पंजीकरण किया गया है। इनमें से 16 बच्चों को ऑपरेशन के लिए लखनऊ भेजा गया है। इन बच्चों के साथ दो तीमारदार के लिए भी निशुल्क भोजन व रहने की सुविधा संस्था की तरफ से दी जाएगी। 10 बच्चों का ऑपरेशन एक मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन

तुलसीपुर से आए बृजमोहन ने बताया कि उसके बच्चे का होंठ कटा है। ऑपरेशन के लिए पैसे नहीं है, इसलिए शिविर में पंजीकरण कराने आया हूं। ऑपरेशन के बाद बेटा ठीक से बोलने लगेगा। गुलरिया घाट की अंशिका गुप्ता ने बताया कि उसने बेटी के ऑपरेशन के लिए पंजीकरण कराया है। साजिदा हास्पिटल के डॉ. एहसान खान ने बताया कि अब तक 14 हजार बच्चों का सफल ऑपरेशन कराया जा चुका है। इस अवसर पर समीर रिजवी, इरशाद चौधरी, डॉ. अताउल्लाह खान, डॉ. शादाब खान, सब्बू, पीर अली व विकास गुप्त सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें