फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एक माह से 250 घरों की बिजली गुल, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लाॅक के बूधीपुर खास गांव में 250 घरों की बिजली एक माह से गुल है। बिजली का खंभा टूटने से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए बिजली आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग अधिशासी अभियंता से की है।
विज्ञापन


ग्रामीण कयामू, दुखराम, जगतपाल, वारिस अली, बच्छराज, वीरेंद्र, राशिद, राजेंद्र व राहुल का आरोप है कि एक माह पहले तेज बरसात से बूधीपुर खास गांव जाने वाली बिजली लाइन का पोल टूटकर गिर गया था। पोल व तार टूटने से गांव में करीब 250 घरों की बिजली गुल हो गई थी। तब से अब तक लोग रात अंधेरे में काट रहे हैं। खंभा बदलने के लिए रेहरा बाजार के जेई को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। एसडीओ रेहरा बाजार आरके यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। क्षेत्रीय जेई को लगाया गया है। शीघ्र ही खंभा बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें