बलरामपुर के इमिलिया कोडर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीडीओ हिमांशु गुप्ता।-स
बलरामपुर। सीमा से सटे इलाकों में रह रहे 25 हजार थारुओं के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने इमिलिया कोडर में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू कर दिया है। इससे अब लोगों को प्राथमिक उपचार के साथ ही टीकाकरण आदि की सुविधाएं मिल सकेंगी।
बृहस्पतिवार को थारू जनजाति क्षेत्र में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलिया कोडर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि अब इलाज में लोगों को मुश्किलें नहीं होंगी। सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की भी जानकारी दी। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि यहां पर प्राथमिक उपचार के साथ ही टीकाकरण एवं रैबीज की वैक्सीन की उपलब्धता कराई जाएगी। बताया कि यहां पर चिकित्सक व कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
इस मौके पर भाजपा नेता रामकृपाल शुक्ला, अधीक्षक डॉ. विजय कुमार, डॉ. सफीउल्लाह खान, प्रियंका, कमरुद्दीन, विशाल श्रीवास्तव, सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ विकल्प मिश्रा आदि मौजूद रहे।
अवैध क्लीनिक सील
सीएमओ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को चिकित्सकों की टीम ने छापा मारकर अवैध रूप से संचालिक क्लीनिक पर कार्रवाई की। जैतापुर रोड पर संचालित एक क्लीनिक को सील करा दिया गया। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।