फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित जलापूर्ति से 25 हजार लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला नगर की 25 हजार आबादी दूषित पानी पीने को मजबूर है। नगर पालिका परिषद के कई वार्डों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। दूषित पानी पीकर नगर के लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। नगर के लोगों का आरोप है ओवरहेड टैंक की सफाई न होने और पानी में ब्लीचिंग पाउडर नहीं मिलाने से दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। नगर के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर स्वच्छ जलापूर्ति और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन, पटेलनगर निवासी हसमत अली, लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी, सगीर बेग आदि ने डीएम को भेजे गये शिकायती पत्र में कहा है कि वार्डों में सप्लाई का पानी गंदा आ रहा है। पाइप लाइन में लीकेज के चलते नगर के करीब 25 हजार लोग दूषित पानी पीने को विवश हैं।
गर्मी में पानी की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में नगर पालिका के जलकल विभाग को पानी की देखरेख के साथ ही टैंक की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नगर में आपूर्ति हो रहा पानी पीने योग्य नहीं है। शाम को बाल्टी में भरकर पानी रख दें तो वह सुबह पीला हो जाता है। सप्लाई के पानी का प्रयोग कपड़े धोने व नहाने में किया जा सकता है। ये पानी पीने योग्य नहीं है। इन लोगों ने डीएम से मांग की है कि सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

नगर पालिका उतरौला के जलकल प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि कभी-कभी पाइप लाइन के लीकेज के कारण ऐसी समस्या हो सकती है। वाटरहेड टैंक की नियमित साफ-सफाई कराई जाती है, ताकि नगर के लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें