फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मेडिकल कॉलेज के लिए मिले 25 करोड़

Thu, 20 Feb 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी सरकार के बजट से बलरामपुर जिले की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। सेटेलाइट सेंटर को राज्य मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए 25 करोड़ का बजट जारी हो गया है। साथ ही श्रावस्ती एयरपोर्ट के बलरामपुर तक विस्तार की स्वीकृति से जिले को भी एयरपोर्ट की सौगात मिली है।
विज्ञापन

अब श्रावस्ती एयरपोर्ट का बलरामपुर जिले के बगाही व एलहवा गांव तक विस्तार करने को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए प्रशासन ने 350 किसानों की 500 बीघे भूमि पहले ही अधिग्रहित कर ली है। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी जा चुकी है। विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट में एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी मिलने से जिले के लोगों में उत्साह है। काॅमन एयरपोर्ट होने से दोनों गांवों के आसपास विकास को रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।
सड़कों, पुलों, पुलिया, नहरों, नलकूपों के लिए बजट में बड़े स्तर प्रावधान से जिले में विकास को गति मिलेगी। वहीं, उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहीं मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की मंजूरी से भी शिक्षा में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। एमएलके पीजी कॉलेज के प्रोफेसर देवेंद्र चौहान ने बताया कि बजट से उच्च शिक्षा के अच्छे दिन आएंगे। कई योजनाओं को शुरू किया जा रहा है। ललिता सिंह ने कहा, महिलाओं को उद्यम योजना के साथ ही हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की सोच से मुख्यमंत्री ने योजनाएं शुरू की हैं। इससे महिलाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। जिले में चार विधानसभा क्षेत्रों में वैवाहिक आयोजनों के लिए उत्सव भवन का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें