फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 5.39 करोड़ रुपये से स्मार्ट बनेंगे 245 परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आपरेशन कायाकल्प से बदली परिषदीय स्कूलों की तस्वीर के बाद अब वहां बच्चों को स्मार्ट एजूकेशन भी मिलेगी। इसके लिए विद्यालयों में अब स्मार्ट कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। प्रदेश सरकार इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान से बजट मुहैया कराएगी। स्मार्ट स्कूल योजना के तहत जिले के 245 परिषदीय स्कूलों में 5.39 करोड़ के खर्च से प्रोजेक्टर, कंप्यूटर व अन्य संसाधन युक्त स्मार्ट क्लास बनेगी।
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ मिशन स्मार्ट एजूकेशन का शुभारंभ करेंगे। योजना में चुने गए प्रत्येक स्कूल में स्मार्ट क्लास बनाने पर करीब 2.20 लाख रुपये का खर्च आएगा। इन स्कूलों को आधुनिक संसाधनों से लैस कर उनमें स्मार्ट क्लास विकसित किए जायेंगे। इसका लाभ जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 50 हजार से अधिक बच्चों को मिलेगा। इसके लिए शिक्षकों को भी डिजिटल लर्निंग के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि वह ऑफलाइन के साथ ही साथ ऑनलाइन शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को भी बरकरार रख सके। क्लास रूम को स्मार्ट बनाने के लिए छह माह से डिजिटल लर्निंग से शिक्षकों को जोड़ा जा चुका है।
स्मार्ट स्कूलों के शिक्षकों को विभाग टैबलेट भी उपलब्ध कराएगा। इससे स्कूली बच्चों को निपुण बनाने के अभियान को भी रफ्तार मिलेगी। छात्रों को निपुण बनाने के लिए आनलाइन ही परीक्षण हो रहा है। टैबलेट पर ही बच्चों को पाठ दिया जाएगा और वह उसी पर पढ़ेंगे।
विज्ञापन


बीएसए कल्पना देवी का कहना है कि शासन से सूची जारी हुई है, इसमें चयनित स्कूलों का नाम शामिल है। स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अब शासन स्तर से बजट मिलने से स्कूलों में बच्चों को बेहतर ढंग से स्मार्ट पढ़ाई का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें