फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वास्थ्य शिविर में दूसरे दिन 24 हजार मरीजों का उपचार

विज्ञापन
जरवा के आनंद मार्ग स्कूल में आयोजित ​शिविर में मरीज का पंजीकरण करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
जरवा। भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत शनिवार को दूसरे दिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। गैसड़ी विकासखंड के गांवों में 38 स्थानों पर शिविर लगे। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के जिला सचिव विकल्प मिश्र ने बताया कि शिविर में 24,170 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर के साथ ही मोहकमपुर, बेतहनिया, मुतेहरा, सोनगढ़ा, आनंद मार्ग आश्रम जरवा और बरगदवा कला में लगे शिविर में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता कम होने के कारण बड़ी संख्या में मरीज शिविर में पहुंचे और समस्या बताई।
पेट दर्द, बदन दर्द के साथ ही खुजली के मरीज पहुंचे
शिविर में आए जरवा के अब्दुल लतीफ लंबे समय से बदन दर्द से परेशान थे। जांच के बाद उन्हें दवा और व्यायाम संबंधी सलाह दी गई। टंडवा निवासी फातिमा पेट दर्द व खुजली की शिकायत लेकर पहुंचीं, उन्हें दवा के साथ खानपान में सावधानी बरतने की हिदायत दी गई। मोहकमपुर की लक्ष्मी बुखार, जुकाम और कमजोरी की समस्या लेकर आईं तो डॉक्टरों ने तुरंत जांच कर दवाएं दीं। बेतहनिया के विश्राम चौधरी ने शरीर में जकड़न और खांसी बताई, उन्हें दवा के साथ भाप लेने और गर्म पानी पीने की सलाह दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि दूर शहर जाने के बजाय गांव में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श मिलने से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

इमलिया कोडर में स्वास्थ्य शिविर में जुटे मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलिया कोडर में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रसून गुप्ता ने 83 मरीजों की जांच की। इनमें मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, सर्दी-जुकाम, नाक-कान संबंधी समस्याएं तथा जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीज शामिल रहे। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी इमलिया कोडर डॉ. प्रसून गुप्ता, डॉ. यशराज, डॉ. आदित्य यादव, फार्मासिस्ट ओम प्रकाश गौतम, एलटी विशाल श्रीवास्तव आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें