बलरामपुर। मानक में कमी और मिलावट की आशंका होने पर 24 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेज गए है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कारोबारियों को प्रतिष्ठानों को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, सत्यवीर सिंह व कमला रावत के साथ दुकानों का निरीक्षण किया गया।
जिला मुख्यालय के साथ-साथ तुलसीपुर व श्रीदत्तगंज आदि ग्रामीण बाजारों से दूध, खोया, तेल, घी, आटा व सरसों तेल के विभिन्न ब्रांडों के 24 नमूने संकलित करके प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए है।
प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के आधार पर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। खाद्य सुरक्षा टीम ने सभी कारोबारियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखने और खाद्य पदार्थों के शुद्धता का मानक दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है।