फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हर सीएचसी में मिलेगी 24 घंटे इलाज की सुविधा

Wed, 08 Nov 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दीपावली पर्व पर किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है। इसके चलते ही हर सीएचसी पर 24 घंटे इलाज की सुविधा मुहैया होने के साथ ही आतिशबाजी अथवा आग से जलने वाले मरीजों के इलाज के लिए दो अस्पतालों में दो विशेषतौर पर बर्न वार्ड भी इलाज के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए 36 चिकित्सकों की विशेष ड्यूटी लगाने के साथ ही 14 नवंबर तक सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे इलाज की सुविधा का इंतजाम भी रहेगा। अभी तक सीएचसी में शाम छह बजे तक इलाज की सुविधा मुहैया हो पाती है। यह जानकारी सीएमओ डा. मुकेश रस्तोगी ने दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी त्योहार के दौरान शाम छह बजे तक इलाज की सुविधा मिलेगी। अभी तक यहां शाम चार बजे तक ही इलाज होता है।
उन्होंने बताया कि त्योहार के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं को चाकचौबंद बनाने के लिए यह व्यवस्था करते हुए इसके लिए अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती भी की गई है। साथ ही शहर में स्थित दो जिला स्तरीय अस्पतालों में विशेष तौर पर बर्न वार्ड भी तैयार कर क्रियाशील रहेगा। सीएमओ ने बताया कि प्रत्येक सीएचसी पर दो- दो चिकित्सकों की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाने के साथ ही दवाओं का भी उचित प्रबंधन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें