फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रोजगार मेले में 22 युवाओं को नौकरी, आठ को अप्रेंटिसशिप

विज्ञापन
बलरामपुर के आईटीआई कटराशंकर नगर में जानकारी लेते विधायक पल्टूराम व अन्य ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। राजकीय आईटीआई कटरा शंकरनगर में सोमवार को रोजगार व अप्रेंटिसशिप मेला तथा कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास से जुड़ने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान टाटा टेक द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक व्हीकल असेंबली ऑपरेटर ट्रेड का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की एसएसडीएफ योजना के तहत शुरू किए गए इस नए ट्रेड में पहले चरण में 25 प्रशिक्षार्थियों का बैच शुरू हो गया है। संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह ट्रेड बेहद उपयोगी साबित होगा और युवाओं के लिए नए रोजगार विकल्प खोलेगा।
रोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से युवा पहुंचे। चयन प्रक्रिया के बाद 22 युवाओं को रोजगार दिया गया, जबकि आठ युवाओं का चयन अप्रेंटिसशिप के लिए किया गया। मेले में आए युवाओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सीधे कंपनियों और प्रशिक्षण संस्थानों से जुड़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कौशल विकास को प्राथमिकता दे रही है। आईटीआई में नए ट्रेड शुरू होना और नियमित रोजगार मेले आयोजित होना इसी दिशा में बड़ा कदम है। इस अवसर पर आईटीआई विशुनपुर विश्राम के प्राचार्य मैथिली शरण, राष्ट्रीय आईटीआई केंद्र प्रबंधक आशीष भूषण, कौशल विकास प्रबंधक पंकज कुमार सिंह, जिला प्रबंधक निशांत कुमार, मंडल अध्यक्ष गौरा शिव प्रताप सिंह, बब्बन गुप्ता, आकाश पांडेय व अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें