फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दीपावली व छठ पर चलेंगी 22 स्पेशल बसें

विज्ञापन
बलरामपुर में ​स्थित रोडवेज बस स्टेशन।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। दीपावली व छठ पर्व पर जिले में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार पर घर आने वाले लोगों के लिए बलरामपुर डिपो से 22 स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा लोकल रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

दीपावली व छठ पर्व मनाने के लिए विभिन्न राज्यों से लोग अपने घर आएंगे। यात्रियों को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, बढ़नी रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। बलरामपुर-दिल्ली मार्ग पर 10 से बढ़ाकर 14, कानपुर मार्ग पर 22 से बढ़ाकर 30 व बहराइच-लखनऊ मार्ग पर आठ से बढ़ाकर 10 बसों का संचालन किया जाएगा। इसी तरह बलरामपुर-गोंडा-लखनऊ, कानपुर-बढ़नी व अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर भी दो-दो अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। इसके अलावा उतरौला, बस्ती, तुलसीपुर व बहराइच मार्ग पर चलने वाली बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा, ताकि यात्री आसानी से यात्रा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें