बलरामपुर। 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग तथा 45 से 59 वर्ष के बीच उम्र वाले बीमार व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए गुरुवार को जिले के 38 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि इन स्थानों पर कुल 2187 बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को कोरोना टीका लगाया गया है।
इसके साथ 1327 के सापेक्ष 1090 हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी गई है। सीएमओ ने यह भी बताया कि जिला स्तरीय अस्पतालों में प्रतिदिन एवं ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में सप्ताह के तीन दिन टीकाकरण होगा।