फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों का ब्योरा मोबाइल पर होगा अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपोषित बच्चों का ब्योरा मोबाइल पर होगा अपलोड
विज्ञापन


बलरामपुर। सभी कुपोषित बच्चों का ब्योरा अब मोबाइल पर अपडेट रहेगा। किशोरियों तथा धात्री व गर्भवती महिलाओं को भी ब्योरे में शामिल किया जाएगा। शासन को मोबाइल के माध्यम से रिपोर्ट भेजी जाएगी।

यह बातें सीडीपीओ राकेश कुमार शर्मा ने सोमवार को नगर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र के परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने कागजी रिपोर्ट के सभी झंझटों छुटकारा दिला दिया है। नगर क्षेत्र की परियोजना में सुपरवाइजर इंदू सिंह, सावित्र व पोषण सखी रश्मि ने द्वितीय चरण की कार्यशाला के पहले दिन सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल चलाने की ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि घर-घर जाकर पात्र लाभार्थियों का तैयार किया गया ब्योरा मोबाइल फोन पर उपलब्ध है।

कुपोषित बच्चों, धात्री व गर्भवती महिलाओं के साथ 11 से 14 वर्ष तक की ड्राप आउट किशोरियों को ब्योरा में शामिल करके पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस अवसर पर दोनों परियोजनाओं में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें