फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से गायब 19 शिक्षकों के वेतन कटौती का फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से गायब मिले 19 शिक्षकों का कटेगा वेतन
विज्ञापन


बलरामपुर। बिना सूचना के स्कूल से गायब 19 शिक्षकों के वेतन कटौती करने का फरमान जारी किया गया है। स्कूलों से गायब सभी शिक्षकों से जवाब तलब कर बीएसए को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

अफसरों के 70 स्कूलों के निरीक्षण में खामियां मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। बेसिक शिक्षा महकमा को 15 दिन के अंदर सभी खामियां दूर कराने का कड़ा निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


डीएम कृष्णा करुणेश ने मंगलवार को बताया कि उन्होने जिला स्तरीय अधिकारियों से 27 नवम्बर को 70 स्कूलों का औच निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा क्षेत्र सदर में छह, उतरौला, गैसड़ी, शिवपुरा व गैड़ास बुजुर्ग में दो-दो, पचपेड़वा व तुलसीपुर में एक-एक तथा श्रीदत्तगंज में तीन शिक्षक व शिक्षामित्र गायब पाए गए हैं।

आठ शिक्षा क्षेत्रों के 24 स्कूलों में शौचालयों की व्यवस्था काफी खराब पाई गई है। 13 स्कूलों में हैंडपंपों की व्यवस्था ध्वस्त मिली। छह स्कूलों में एमडीएम का संचालन ठप था। 11 स्कूलों में फल व दूध वितरण की व्यवस्था नदारद मिली है।

सात स्कूलों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी खराब पाई गई है। डीएम ने प्रभारी बीएसए ह्दयशंकर लाल श्रीवास्तव को निर्देश दिया है कि बिना सूचना के स्कूलों से नदारद पाए गए सभी 19 शिक्षकों व शिक्षामित्रों का वेतन काटा जाए।
विज्ञापन


एक से अधिक दिन गायब रहने वाले शिक्षकों व शिक्षामित्रों के वेतन एवं मानदेय अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिए जाएं। शिक्षकों से जवाब कर टिप्पणी के साथ रिपोर्ट सात दिन में उपलब्ध कराएं।

खामियां मिलने वाले स्कूलों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराकर 15 दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराएं अन्यथा बीएसए के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें