फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के लाज में अश्लील हकरत करते पकड़े गए दो जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉज में अश्लील हकरत करते पकड़े गए दो जोड़े
विज्ञापन

- सीओ की टीम ने दबिश देकर पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में सीओ सिटी तथा देहात थाने की पुलिस ने एक लॉज में अश्लील हरकत करते हुए दो जोड़ों को रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस रंगीन मिजाज जोड़ों तथा लॉज मालिक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

बलरामपुर देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि नगर में संचालित दिनेश लाज में मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी नीतेश सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया। लाज के दो कमरों में अवैध रूप से अश्लील हरकत करते हुए दो जोड़ों को गिरफ्तार किया गया है। इन जोड़ों में दो युवक व दो युवतियां शामिल है। इन सभी को सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लाज मालिक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों को थाने ले आई है। सीओ ने देहात थाने की पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। सीओ ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील हरकत करना कानूनन अपराध है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें