फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा क्षेत्र में तैयार होगी 2120 एनसीसी कैडेटों की पौध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एनसीसी कैडेट बनकर देशसेवा करने का जज्बा रखने वाले युवाओं को जल्द ही मौका मिलेगा। नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर, श्रावस्ती तथा बहराइच जनपद में 2120 एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इनमें 1800 कैडेट जूनियर डिवीजन के तथा 320 कैडेट सीनियर डिवीजन के होंगे। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी एनसीसी 51वीं बटालियन बलरामपुर की टीम संभालेगी। इच्छुक कॉलेज अपने यहां बटालियन से संपर्क कर एनसीसी का कोर्स शुरू करा सकते हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में एनसीसी के विस्तार की घोषणा की थी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जनपदों तथा तटवर्ती क्षेत्रों में एनसीसी के विस्तार की घोषण की थी। इसी के तहत रक्षा मंत्रालय ने देश में एक लाख एनसीसी कैडेटों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया है। भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर, श्रावस्ती तथा बहराइच जनपद के स्कूल व कॉलेजों में एनसीसी का कोर्स शुरू कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।
एनसीसी कोर्स संचालन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। स्कूल व कॉलेज प्रबंधन कोर्स शुरू कराने से संबंधित आवेदन पत्र निर्धारित तिथि के अंदर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करा सकते हैं। एनसीसी 51वीं बटालियन के प्रभारी कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत द्विवेदी ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी उनके मोबाइल नंबर 8486917433 तथा बटालियन के वरिष्ठ सहायक दीपक चौहान के मोबाइल नंबर 9580138031 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

सेना व अर्द्धसैनिक बल भर्ती में मिलती है सहूलियत
एनसीसी कैडेटों को सेना के जवानों की तरह ट्रेनिंग दी जाती है। युवाओं को दो साल का प्रशिक्षण दिया जाता है। इन्हें सेना के कैंप आदि में भेजकर फायरिंग आदि करना भी सिखाया जाता है। प्रशिक्षण के बाद कैडेटों को ए, बी तथा सी सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। प्रशिक्षित एनसीसी कैडेटों को सेना, अर्द्धसैनिक बलों तथा अन्य सरकारी नौकरियों में भर्ती में छूट भी मिलती है। एनसीसी प्रमाणपत्र से सेना भर्ती में आरक्षण भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें