फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21006 दावेदारों के पर्चों की हो रही जांच-पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। दो दिनों तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी सीटों के दावेदारों की सूची फाइनल की जाएगी।
विज्ञापन

18 अप्रैल को नाम वापसी के बाद दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 26 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण की वोटिंग कराई जाएगी। दो मई को जिले के नौ केंद्रों पर भारी सुरक्षा बलों के बीच मतगणना कराई जाएगी और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में ग्राम पंचायत सदस्य के 10038, ग्राम प्रधान के 800, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 993 और जिला पंचायत सदस्य के 40 सीटों पर दो दिनों में कुल 21006 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। जिला पंचायत सदस्य सीटों पर दावेदारों की तरफ से भरे गए नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 30, 35, 36 व 41 में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच कराने के लिए चारों कक्ष में दावेदारों के समर्थक दिन भर जुटे रहे। जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों के लिए दो दिनों में दाखिल कुल 747 दावेदारों के पर्चों की जांच 17 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर भी नामांकन पत्रों की जांच कराने वाले दावेदारों की भारी भीड़ दिन भर जुटी रही।
इसके साथ ही ग्राम प्रधान पद के लिए आए 6541, ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 8334 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 5384 नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने बताया कि 17 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
18 अप्रैल को 8 से तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इस के बाद उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 26 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। दो मई को मतगणना कराकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें