बलरामपुर। माध्यमिक खेल समिति की तरफ से बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल आयोजित किया गया। खेल प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय क्रिकेट टीम में 21 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में यह टीम प्रतिभाग करेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के निर्देशन में जनपद स्तरीय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। माॅडर्न इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रायल का शुभारंभ किया। एमपीपी इंटर कॉलेज, बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज, एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला, भारतीय विद्यालय उतरौला, हाजी इस्माइल इंटर कालेज सादुल्लाहनगर, एजी हाशमी इंटर काॅलेज व तालुकदार सिंह इंटर काॅलेज के सैकड़ों खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया।
बेहतरीन खेल प्रदर्शन के आधार पर 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें जुबेर अहमद, नीरज वर्मा, मो. सुहेल, उमर खान, प्रज्ज्वल मिश्र, विराट गुप्त, जयंत नाथ, करन मिश्र, अफराज सिद्दीकी, मो. उस्मान, सनाबिल रजा, अस्मित पांडेय, विवेकानंद, संतोष यादव, रोहित, वहीद, सोहेल, भावेश, अनुज चौधरी व अनुज श्रीवास्तव का चयन हुआ है। जिला खेल समिति मो. सुहेल ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर मंडलीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। चयन ट्रायल में खेल शिक्षक अर्पण पांडेय, नसीम अहमद, नवीन पाल, विवेक वर्मा, मो. शाहिद व मदन लाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक उमेश चंद्र तिवारी, पंकज पांडेय व उमेश कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।