फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 20957 दावेदार, कल साफ होगी तस्वीर

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर विकास खंड में लाइन लगाकर नामांकन पत्र दाखिल करते दावेदार - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांव की सरकार बनाने के लिए दो दिनों में 20957 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया है। पंचायत चुनाव की दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। गुरुवार को दूसरे दिन 11576 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए है। दो दिनों में प्रधान पद पर कुल 7368, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 4779 व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 8046 पर्चे भरे गए हैं। 16 व 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच के बाद पंचायत चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में गुरुवार को वार्ड संख्या 1 से 10 तक 84, वार्ड संख्या 11 से 20 तक 85, वार्ड संख्या 21 से 30 तक 102 और वार्ड संख्या 31 से 40 तक 84 दावेदारों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में अपना भाग्य आजमाने के लिए पर्चा भर दिया है। जिला पंचायत सदस्य के 40 सीटों पर 13 व 15 अप्रैल को कुल 764 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
जिले के सभी 9 ब्लॉकों के 202 काउंटरों पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल कराए गए। जिले के सभी 9 ब्लॉकों के 202 कांउटरों पर दूसरे दिन 11576 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया है। 13 अप्रैल को ग्राम प्रधान पद पर 4355, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 1941 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 2676 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 16 व 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 18 अप्रैल को सुबह 8 से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। अपराह्न तीन बजे के बाद उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 26 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा और दो मई को मतगणना कराकर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें