फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विश्वविद्यालय के लिए 222 किसानों से होगी 20.352 हेक्टेयर जमीन

Tue, 12 Dec 2023 11:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के लिए अधिग्रहित जमीन की खरीद क्षेत्र के 222 किसानों से होगी। इसके एवज में जमीन बेचने वाले किसानों को 16.52 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। भूमि खरीद की शुरूआत बीते शनिवार को चार किसानों द्वारा सरकार के पक्ष में किए गए निबंधन के साथ हुई थी। शासन की तरफ से 25 दिसंबर तक किसानों से भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील के कोयलरा व गोपाल में 20.352 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रशासन ने किया है। इसमें 82 गाटा किसानों के हैं, वहीं ग्राम सभा के हिस्से की 22 गाटा भूमि है। जमीन का बैनामा गाटा के आधार पर हो रहा है। प्रशासन की तरफ से भूमि खरीद के लिए तय सर्किल रेट से चार गुना अधिक भुगतान पर किसान अपनी जमीन विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए देने को तैयार हुए है। बैनामा प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसानों को उनकी भूमि की कीमत का भुगतान होना है।

सर्किल रेट के आधार पर भूमि खरीद के लिए सड़क किनारे की जमीन के लिए 32 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर, आबादी के किनारे की भूमि के लिए 28 लाख प्रति हेक्टेयर और आबादी से दूर जमीनों के लिए 21 लाख प्रति हेक्टेयर रेट की देय धनराशि तय की है। जबकि किसानों को इसकी चार गुना अधिक चुकाना पड़ रही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि जमीन खरीद की पूरी प्रक्रिया को 25 दिसंबर तक पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत ही संबंधित इलाके के काश्तकारों को अपनी जमीन की रजिस्ट्री शीघ्र ही शासन स्तर पर नामित उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी के पक्ष में करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि मंगलवार को भूमि खरीद के लिए 25 किसानों ने निबंधन कार्यालय में आकर खरीद की प्रक्रिया पूरी किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें