फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 19 सदस्यीय टीम का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 19 सदस्यीय टीम का चयन
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम का चयन ट्रायल

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ द्वारा रविवार को नगर स्थित एक होटल के प्रांगण में प्रदेेश स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन हुआ। चयन ट्रायल में तृतीय कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की 19 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

21 से 23 जुलाई तक उड़ीसा के भुनेश्वर में होने वाली तृतीय कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए बलरामपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल में सुल्तानपुर, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, सिद्घार्थनगर, गोरखपुर, बिजनौर, गोण्डा, सीतापुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, बलरामपुर, अलीगढ़, आगरा, बस्ती, बहराइच, बाराबंकी व श्रावस्ती सहित कई जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के प्रभारी राज कुमार ने बताया कि चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर 19 सदस्यीय उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम में बालक वर्ग से विशाल कुमार, शुभम यादव-ए, शुभम यादव-बी, कृष्ण कुमार पाल, मोहित यादव, प्रियांशु, शब्बीर हैदर, मनीष गोस्वामी, ऋषिराय व अभिषेक सिंह तथा बालिका वर्ग में धानिमा सिंह, भावना कुमारी, श्रुति गौतम, आयुषी पुंदीर, सौम्या सिद्घार्थ, आंचल यादव, भव्या मिश्रा व प्रिया आदि का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें