फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 20 थारू युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 9वीं वाहिनी की तरफ से सामाजिक सरोकार के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। नेपाल सीमा से सटे चौकी रजडेरवा के पंचायत भवन में शनिवार को कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें 20 थारू युवाओं को 15 दिन का तकनीकी (इलेक्ट्रीशियन) प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसबी 9वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के थारू युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सामाजिक सरोकार के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को गंभीरता व समर्पण के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करने का सुझाव दिया। 15 दिवसीय प्रशिक्षण में थारू युवाओं को घरेलू व व्यवसायिक वायरिंग, विद्युत उपकरणों की मरम्मत, मीटर, स्विच बोर्ड की स्थापना आदि विषयों पर सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर भोजपुर थारू के प्रधान सत्य नारायण, थानाध्यक्ष गैसड़ी दुर्विजय व इंस्पेक्टर 9वीं वाहिनी उज्जवल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें